मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा थाना इलाके की रहने वाली नर्सिंग असिस्टेंट की अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल में सात लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसको लेकर पीड़िता ने ब्रह्मपुरा थाने में कुढ़नी के हरदास बंगरा निवासी अमर कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि बहुत पहले उसे अगवा कर ले जाकर एक कमरे में बंद कर मारा पीटा गया था। सारा कपड़ा फट गया था तो उसकी तस्वीर बना ली गई थी। इसकी शिकायत पूर्व में महिला थाने में की गई थी। लेकिन, तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट; केस दर्ज अब शादी तय हो गई है और रिंग सेरेमनी भी हो चुकी है, तब आरोपित ने तस्वीर वायरल कर दी। पूरे परिवार को बर्बाद क...