पीलीभीत, मई 2 -- पूरनपुर। एक सप्ताह पहले सहेली के साथ गई युवती अचानक गायब हो गई। परिजनों ने युवती की सहेली और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक सप्ताह बाद पुलिस ने युवती बरामद कर ली। पूछताछ में युवती ने बताया कि परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी है। वह शादी नहीं करना चाहती है। इसलिए वह घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर भेजा है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को ले जाने में तीन नामजदयुवती का गायब होना थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपनी सहेली के साथ रहती थी। 22 अप्रैल को युवती साथ रहने वाली सहेली के साथ गोला आधार कार्ड बनवाने गई थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई। सहेली ने फोन पर उसके परिजनों को बताया तो वह उस पर ही युवती को गायब करने का आरोप लगाने लगे। युवती के पिता ने सहेली और उसके भाई के खिलाफ थानासेहरामऊ में मुकद...