इटावा औरैया, मई 2 -- इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चिंडौली में मां-बेटे की मौत की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे, हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर शोक संवेदना व्यक्त करते नजर आए। एक ही घर से उठी दो अर्थियों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। ग्राम चिंडौली निवासी शाटर सिंह के 22 वर्षीय बेटे विवेक सिंह का विवाह एटा जनपद के एक गांव में तय हो चुका था और नवंबर माह में शादी प्रस्तावित थी। यह भी पढ़ें- शादी में जाने के लिए बारात की गाड़ी में नहीं मिली सीट, इतनी सी बात पर आहत युवक ने कर लिया सुसाइड परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी बीच एक ऐसा विवाद हुआ जिसने पूरे...