शादी तय होते ही प्रेमिका थाने पहुंची, प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी
बदायूं, मार्च 23 -- बिनावर, संवाददाता। प्रेमी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही प्रेमिका थाने पहुंच गई, जिसके बाद मामला पलट गया। पुलिस जांच और दबाव के बीच प्रेमी पक्ष को झुकना पड़ा और अंततः दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव के रहने वाले युवक का जिला रामपुर की युवती से करीब चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया। युवक की शादी तय होने के बाद तीन दिन पहले गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी और शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। किसी तरह युवती को इस शादी की जानकारी मिली तो वह शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.