गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी तय होने के बाद घर से लापता हो गई। पिता ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने राकेश निषाद पुत्र अमरजीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का आरोप है कि वह प्रेमजाल में फंसाकर 8 दिसंबर की रात करीब 11 बजे घर से भगा ले गया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का विवाह 5 मार्च 2026 को तय है। घटना के बाद जब उन्होंने आरोपी राकेश के परिजनों से पूछताछ की तो वे सहयोग करने के बजाय विवाद पर उतारू हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोरखनाथ पुलिस का कहना है कि तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.