मैनपुरी, फरवरी 7 -- जनपद औरैया के ग्राम सराय महाजन, थाना विधूना निवासी इंद्रेश पुत्र परमलाल बाथम ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सीता की शादी करण पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम अटिया, तहसील किशनी के साथ तय की थी। शादी चार लाख रुपये में तय हुई थी तथा 21 फरवरी को बरात आनी थी। बीती 5 जनवरी को नाई संजय पुत्र रामदास और लड़की का भाई संजय पुत्र इंद्रेश पीली चिट्ठी लेकर लड़के के घर गए थे, जिसे लड़के पक्ष ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद पीड़ित ने गेस्ट हाउस, हलवाई और टेंट आदि की बुकिंग कर बयाना भी दे दिया। आरोप है कि 25 जनवरी को रोका के समय पांच हजार रुपये तथा बाद में डेढ़ लाख रुपये लड़के पक्ष को दिए गए थे। इसके बावजूद 4 फरवरी को लड़के के छोटे भाई ने फोन कर शादी से इंकार कर दिया। पूछताछ करने पर ...