पूर्णिया, अप्रैल 13 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। एनएच-31 पर बसगाढ़ा के समीप भीषण सड़क हादसे में बड़हरा प्रखंड के ठारी पंचायत के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस पंचायत के महादेव टोला निवासी राजेश मुर्मू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी छोटी बेटी भी इस हादसे में जख्मी हुई है। जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, पूरे महादेव टोला में चीख-पुकार मच गई। मां जनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बिलखते हुए कह रही थीं कि बेटा शादी तय करने गया था. लेकिन घर उसकी लाश आई.। बताया जाता है कि राजेश मुर्मू अपने बड़े बेटे की शादी तय करने के लिए गेड़ाबाड़ी गए थे। रिश्ते की बात पक्की कर वे खुशी-खुशी परिवार के साथ घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। बसगाढ़ा के पास अचानक ट्रक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.