शादी टूटी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, कूदने की देने लगा धमकी
आरा, मई 13 -- -भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना -चार घंटे तक चला ड्रामा, जुटी रही ग्रामीणों की भीड़, अटकी रही लोगों की सांस आरा/सहार, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह शादी टूटने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह टावर से कूदने और खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। इससे अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। डायल 112 के साथ सहार थाने की पुलिस भी पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन, वह शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा। यह भी पढ़ें- भोजपुर : मनपसंद युवती से बात करने और विवाह की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक उसका कहना था कि जब तक लड़की पक्ष शादी के लिए राजी नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.