शादी टूटने से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या
बगहा, जून 15 -- लौरिया, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र की बसवरिया पराउटोला पंचायत के बसवरिया सरेह में आम के बगीचे में गमछे का फंदा लगा शनिचरी थाने के रसूलपुर मठिया के कोदई नट के पुत्र अतम नट (21) आत्महत्या कर ली। घटना बीते रविवार रात नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। युवक शादी टूटने से आहत था। सूचना पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान घटनास्थल पर पहुंचं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी पर भी शंका जाहिर नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
आत्महत्या का कारण पिता कोदई नट ने बताया कि अतम नट की शादी चौतरवा के चौबारी में तय हुई थी। इधर, लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.