औरैया, मार्च 10 -- कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र की कंचौसी चौकी के कस्बा स्थित डेरा जोगी में एक अविवाहित युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कुछ लोगों पर शादी न होने देने और युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। डेरा जोगी निवासी दारोगानाथ पुत्र विरवानाथ ने चौकी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी 18 वर्षीय पुत्री अंजली की शादी के लिए कई स्थानों पर रिश्ता देख रहे थे। होली के समय एक स्थान पर विवाह तय भी हो गया था, लेकिन बाद में वह रिश्ता टूट गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी रिश्तेदारी के गांव किशोरी पुरवा थाना अछल्दा निवासी कमलेशनाथ, मदननाथ और देवकी पत्नी मदननाथ कुछ माह पूर्व शादी का रिश्ता लेकर आए थे, लेकिन युवत...