इंदौर, जनवरी 30 -- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में अंधे हुए एक युवक ने प्रतिशोध की सारी हदें पार कर दीं। युवती से शादी न हो पाने से नाराज आरोपी ने न केवल उसके निजी फोटो रिश्तेदारों को भेजे, बल्कि घर के आसपास की दीवारों पर चिपकाकर उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश की। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शादी टूटने पर रची घिनौनी साजिश पकड़े गए आरोपी की पहचान आयुष अग्निहोत्री के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर है और एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार, आयुष और युवती का परिवार एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आए थे। बातचीत आगे बढ़ी, लेकिन अंततः कुंडली न मिलने के कारण युवती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.