शादी टूटने के बाद पृथ्वी शॉ को बड़ी खुशखबरी, इस टीम के बने कप्तान, वैभव-सचिन भी शामिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- पृथ्वी शॉ की हाल के दिनों में शादी टूटने की खबर सामने आई। उनकी मंगेतर ने साफ किया कि दोनों लोगों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया है कि वे एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और ना ही यह शादी होगी। किसी की भी जिंदगी के लिए ऐसे पल बड़े दुखद और कई बार असहनीय होते हैं। जाहिर है पृथ्वी और उनकी पार्टनर के लिए भी रहे हों। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद पृथ्वी शॉ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वे महाराष्ट्र रणजी टीम के कप्तान बनाए गए हैं। पृथ्वी शॉ एक मैच में महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे। उनको यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है, क्योंकि नियमित कप्तान ऋतुरात गायकवाड़ भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनौपचारिक वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त रहेंगे। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच ये मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पांडुचेरी में खेले जाएंगे। वहीं, रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.