रामगढ़, मई 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी मेनरोड में शादी घर में आए पुंडी निवासी अरुण कुमार दास की बाइक चोरी हो गई है। इस संबंध में अरुण कुमार ने गिद्दी थाना में लिखित देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए लिखित में कहा है कि वे 11 मई की रात्रि में गिद्दी मेन रोड स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान रात में उनकी बाइक चोरी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...