मुंगेर, मई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में बुधवार की रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में असामाजिक तत्वों ने शादी वाले घर पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, तेरासी गांव निवासी राजेश साह की पुत्री की शादी का समारोह चल रहा था।

घटना का विवरण मटकोर की रस्म के दौरान महिलाएं डीजे पर पारंपरिक गीतों पर थिरक रही थीं। इसी बीच गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और अपनी पसंद का गाना बजाने का दबाव बनाने लगे। महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने पर युवकों ने गाली-गलौज की। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन रात करीब 11 बजे आरोप...