भदोही, मार्च 31 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव निवासी मुस्कान अली ने तहरीर दिया। कहा कि उनके यहां 29 मार्च को बहन शबाना की शादी की थी। ऐसे में घर पर चूल्हे पर भोजन पक रहा था। लोगों का आवागमन भी हो रहा था। पड़ोसियों खालिक, दिलावर, सोनी, मोनू मेहबानों पर छींटाकशी करने लगे। मना करने पर आरोपितों ने मारपीट कर लिया। आरोपितों ने स्वजनों को भी पीटा। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.