नई दिल्ली, जुलाई 5 -- दिल्ली की लोधी कॉलिनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। महिला की पहचान 28 साल की आकृति के रूप में हुई है। 72 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। आकृति का शव उसके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर एनडीएमसी के पालिका कुंज स्थित फ्लैट में पड़ा मिला। आकृति का पर्स, मोबाइल और चप्पल तीसरी मंजिल की छत पर पड़े मिले। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि आकृति ने आत्महत्या की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकृति की मौत की सूचना क्षेत्रीय एसडीएम को दी गई है, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप आकृति के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि आकृति की शाद...