शादी के 41 साल बाद पति बोला- मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, जूते से पीटती है; DM से लगाई गुहार
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 23 -- कानपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लगाई। बिधनू के परसौली निवासी जीवन लाल ने आरोप लगाया कि पिछले 41 वर्षों से पत्नी के दुर्व्यवहार के कारण उनका जीवन परेशानियों से घिरा है। उन्होंने कहा कि पत्नी बात-बात पर अपमानित करती है, विरोध करने पर जूतों से मारती है और धमकियां देती है। इसी डर के चलते उन्हें अपना घर छोड़कर पनकी के रैन बसेरा में रहना पड़ रहा है। जनता दर्शन में अपनी व्यथा सुनाते हुए जीवन लाल भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जीवनभर मेहनत कर परिवार को संभाला, खेत बेचकर मकान बनवाया, बेटों राहुल, पिंटू और विमल को पढ़ाया तथा पत्नी ननकी के नाम जमीन भी खरीदी। इसके बावजूद अब उन्हें अपने ही घर में रहने का अधिकार नहीं मिल रहा है।पत्नी हाथ-पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.