शादी के 4 महीने पहले दुल्हन गैर समुदाय के लड़के के साथ भागी, साथ नकदी और जेवर भी ले गई
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में शादी के चार महीने पहले दुल्हन ने कांड कर दिया है। वह गैर समुदाय लड़के के साथ चली गई है। दुबग्गा इलाके में शादी के चार महीने पहले 18 वर्षीय युवती घर से नकदी और जेवरात लेकर अपने परिचित युवक के साथ चली गई। हालांकि परिजनों ने गैर समुदाय के युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुबग्गा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुबग्गा निवासी पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी की शादी तय हो गई थी और जनवरी में बारात आनी थी। आरोप है कि मंगलवार शाम बेटी घर से नकदी और जेवरात लेकर नंगे पैर निकल गई। पिता का आरोप है कि बरावन खुर्द निवासी युवक ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। दोनों कॉलेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.