झांसी, अगस्त 5 -- झांसी। शादी के तीन साल बाद 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती देर रात आग से जिंदा जलकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायकेपक्ष ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और बेटी को डीजल डालकर मारने का आरोप लगाया। बताया कि पूछने ससुरालवाले यह तक नहीं बता रहे कि आग किसी चीज लगी है। अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वहीं पूंछ थाना पुलिस मामला शांत कराकर जांच शुरू कर दी है। जालौन के गांव बारा निवासी जयकरण अहिरवार की बेटी 21 मीनाक्षी अहिरवार की शादी साल 2023 में 5 जूल को झांसी में पूंछ थाना क्षेत्र के बरौछा निवासी गोविंद अहिरवार से हुई थी। उन्होंने बेटी की शादी सामर्थ्य के अनुरूप दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय तो ठीक रहा। बीती देर रात वह घर पर अकेली थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से झुलस गई। ज...