श्योपुर, अगस्त 20 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर में शादीशुदा रिंकी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और फिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। इस घटना ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है। परिजनों के मुताबिक, जिस दिन रिंकी की मौत हुई, उसी दिन गांव की पंचायत ने उसके पति को बुलाकर पूछताछ की थी। परिवार का आरोप, पति ने बेटी की गला दबाकर हत्या की मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के काऊपुरा गांव का है। मृतका रिंकी के पिता मोहरसिंह रावत, निवासी ओछापुरा, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 16 अगस्त की रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच रिंकी को उसके ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़...