बोकारो, अप्रैल 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। शादी के मेहंदी का रंग अभी हाथों से छूटा भी नहीं था कि जवान बेटे और बहू की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत से उसके घरवालों को झकझोर कर रख दिया है। परिवार वालों में इस कदर गम छाया हुआ है कि मृतक के घर में तीन दिनों से चूल्हा नहीं जल पाया है। इस घटना के बाद केवल मृतक के घर पर ही नहीं, बल्कि पूरे चांदो गांव में तीन दिनों से मात्तमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दुखद घटना को चांदो के ग्रामीण नही भुला पा रहे हैं। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 बोकारो-रामगढ़ पथ पर रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंग मरचा गांव स्थित बाबा भंडारी लाइन होटल के पास बीते गुरुवार की रात करीब 7:45 बजे एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार नवदंपति पेटरवार के चांदो गांव निवासी गौतम नायक(29 वर्ष) व उसकी नवविवाहित पत्नी काजल देवी (25 वर्ष) को ...