शादी के 24 घंटे के भीतर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत, फंदे से लटके मिले दोनों के शव
सिद्धार्थनगर, सितम्बर 22 -- UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 24 घंटे के भीतर नवविवाहित दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने के साथ जांच शुरू कर दी है। ये घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव का है। जहां देशराज चौहान और अनीता चौहान की शादी सोमवार 21 सितंबर को बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के बाद दोनों अपने घर पहुंचे थे। मंगलवार को दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अनीता का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कड़जहवा गांव में बताया जा रहा है। नवविवाहित द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.