शादी के 2 साल बाद मां बनी टीवी की ये हसीना, बेटी को दिया जन्म
नई दिल्ली, जून 14 -- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सुरभि ज्योती और उनके पति सुमित सूरी पेरेंट्स बन गए हैं। सुरभि ज्योति ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की। सुरभि ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया। सुरभि ज्योति शादी के दो साल बाद मां बनी हैं।सुरभि ने फैंस संग साझा की खुशखबरी सुरभि ज्योति ने आज यानी 14 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया।उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक फूल नजर आ रहा है। फूल के ऊपर बड़े-बड़े अंग्रेजी के अक्षरों में लिखा है- इट्स अ गर्ल। उसके नीचे बच्ची के जन्म की तारीख 13 जून, 2026 लिखी है। सुरभि ने ये पोस्ट जेमिनाई की मदद से तैयार किया है। यह भी पढ़ें- 'सुसाइड का आता था ख्याल', रुबीना ने बताया बेटियों के जन्म के बाद कैसा था हाल?...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.