हरदोई, मार्च 27 -- पिहानी। करावा रोड पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां पर एक कल मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि गदनहिया गांव निवासी आकाश गौतम अपने साथी देशपति निवासी रुन्धपुरवा के साथ बाइक से पिहानी से वापस जा रहा था। सामने से गुरदीनपुरवा गांव निवासी मोहित अपनी बाइक से जा रहा था। रुन्धपुरवा गांव मोड़ के पास दोनो बाइको की टक्कर हो गयी। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां पर आकाश गौतम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आकाश दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। नौ मार्च को उसकी शादी हुई थी। शादी को लेकर ही वह अपने गांव आया हुआ था। उसकी मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.