कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मेहंदी का रंग भी अभी हाथों से नहीं उतरा कि नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से नवविवाहिता बदहवास है। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने शादी के 18 दिन बाद ही गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसरायां गांव का रहने वाले 22 वर्षीय विनय सिंह पूना में प्राइवेट नौकरी करता था। विनय की शादी सम्मेलन में बीते 13 दिसंबर को रायपुर निवासी पूजा से हुई थी। शादी को अभी महज 18 दिन ही बीते थे। पूजा के नई-नई गृहस्थी बसाने के सपने पल भर में बिखर गए। बताया गया कि विनय सिंह नशे का आदी था। शादी के बाद वह नौकरी पर वापस नहीं गया था और पत्नी के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.