कौशाम्बी, मई 14 -- सैनी थाना क्षेत्र के जोड़ावरपुर मजरा कनवार में ब्याही एक महिला की शादी के 17 साल बाद हत्या का प्रयास किया गया। उसको लोहे के रॉड से पीटा गया। मामले में एसपी के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जोड़ावरपुर मजरा कनवार निवासी राजकुमारी ने बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। पति अमरनाथ की आदतें ठीक नहीं हैं। वह आए दिन मारपीट करता है। देवर प्रमोद, विनोद, पंचम, सास केशपति व ससुर प्रभु भी बात-बात पर पीटते हैं। आरोप है कि नौ मई की रात आरोपियों ने लोहे के रॉड से हमला कर विवाहिता की हत्या करने का प्रसास किया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। अब पीड़ित महिला मायके में शरण लिए हुए है। पिछले दिनों उसने घटना की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी...