शादी के 15 साल बाद पति को हुआ पत्नी के चरित्र पर शक, दिल्ली में खौफनाक वारदात कर भाग गया मुंबई
नई दिल्ली, जून 18 -- दिल्ली के शाहदरा इलाके में हुई 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति खालिद नवी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। मृतक महिला की पहचान रुखसार के तौर पर हुई थी, जिसका शव 13 जून को कैलाश नगर स्थित उसके घर में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के बाद महिला के पति ने ही ताबड़तोड़ चाकू मारकर पत्नी की जान ले ली थी। वारदात के बाद जब पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू की तो वह CCTV फुटेज में मौके से जाते हुए दिखाई दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था, और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से बचा और कोई डिजिटल सुराग नहीं छोड़ा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.