बदायूं, मई 1 -- शादी के महज 15 दिन बाद नई नवेली दुल्हन के नगदी और जेवर लेकर फरार होने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई। परिजनों ने पहले गांव में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में शादी कराने वाले युवक पर ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव तिगसा का है। यहां की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी सोनपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही प्रदीप कुमार ने उसके बेटे की शादी करीब पंद्रह दिन पहले गैर दूसरे जिले की रहने वाली युवती से कराई थी। इस शादी के लिए प्रदीप ने 40 हजार रुपये लिए थे। शादी के बाद कुछ दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन एक रात दुल्हन घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने गांव और आसपास काफी तलाश की, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.