बस्ती, जून 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र के मोचीपुर रजौली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी स्पष्ट हो पाएगा।बताया जा रहा है कि मोचीपुरा निवासी दिव्यांग विनोद (27) पुत्र बेचू लाल की शादी 15 दिन पूर्व हुई थी। शुक्रवार/ शनिवार की देर रात कमरे में उसके फंदे से लटकते शव पर परिजनों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। विनोद अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता बेचू लाल जूता-चप्पल बनाने का कार्य कर...