गिरडीह, मार्च 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शादी की मेंहदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि सोमवार को ससुराल से नवविवाहिता की अर्थी निकल गई। इस घटना ने नवविवाहिता के परिजनों और ससुराल वालों को झकझोर कर रख दिया है। इससे आस पड़ोस के लोग भी हतप्रभ हैं। यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलगो पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी मिली है कि चकाई थाना क्षेत्र की लड़की की गोलगो पंचायत के एक गांव में इसी 8 मार्च को बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद नवविवाहिता ने घर-परिवार बसाने के लिए कई तरह के सपने संजोए थी, लेकिन अभी नई नवेली दुल्हन घुंघट की ओट से ठीक से बाहर निकली भी नहीं थी कि इसके पहले ही नवविवाहिता ने इस दुनियां को अलविदा कह चल बसी। बताया जाता है कि शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल में थी और शादी के महज 14वें दिन भी नहीं बीता था कि र...