रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शादी के मात्र 12 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से दोनों पक्षों में शोक और आक्रोश है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर समय से उपचार न कराने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा वार्ड-24 की 24 वर्षीय सोनी, पुत्री मंगलसेन की शादी 26 नवंबर को मुरादाबाद के लाइन पार शिव विहार कॉलोनी निवासी महेश उर्फ गौतम पुत्र विजय कुमार से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार तड़के महेश ने फोन कर बताया कि रात करीब तीन बजे से सोनी की तबीयत बिगड़ रही है। सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे तो सोनी बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर में सुधार ह...