शादी के 10 दिन बाद हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत
बदायूं, मई 10 -- शादी के 10 दिन बाद ही नलकूप का जंपर जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जब तक किसानों ने बिजली सप्लाई बंद कराने की सूचना दी, तब तक उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उघैती थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौली सागरपुर की मड़ैया को नाधा बिजलीघर के कृषि फीडर से बिजली सप्लाई मिलती है। शनिवार दोपहर गांव निवासी सतेंद्र यादव 19 वर्ष पुत्र जगदीश अपने नलकूप की बिजली चालू करने के लिए हाईटेंशन लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़ गया। यह भी पढ़ें- सोनपुर के राहर दियारा में करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र समेत तीन झुलसे इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गया। खेतों में मौजूद किसानों ने बिजलीघर पर फोन कर सप्लाई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.