बागपत, फरवरी 16 -- बड़ौत। शादी-विवाह के सीजन में बाजार में दस रुपये के नोटों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात यह हैं कि शहर में दस रुपये के नोट अब खुलेआम कालाबाजारी का शिकार हो गए हैं। छोटे नोटों की कमी का फायदा उठाकर कई दुकानदार और बिचौलिए अतिरिक्त रकम वसूल रहे हैं। नगर के विभिन्न इलाकों में दुकानदार दस रुपये के नोटों की गड्डी तय कीमत से अधिक दामों पर बेच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दस रुपये के 100 नोटों की गड्डी 1400 रुपये तक में बेची जा रही है। वहीं, 20 रुपये की गड्डी 2350 रुपये और 50 रुपये की गड्डी पर 300 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। शादी और अन्य मांगलिक आयोजनों में छोटे नोटों की अधिक जरूरत होती है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। लोग मजबूरी में अधिक कीमत चुकाने को विवश हैं। स्थानीय लोगों ने इस अवैध वसूली पर ...