गंगापार, अप्रैल 15 -- हंडिया विकासखंड क्षेत्र में शादी-विवाह के सीजन के बीच घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर उन परिवारों के लिए स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है, जिनके घरों में शादी समारोह आयोजित होने वाले हैं। शादी के दौरान भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ कई गैस सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। हालांकि, उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों पर जरूरत के मुताबिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि समय से बुकिंग के बावजूद पर्याप्त संख्या में सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह के मौसम में बढ़ी परेशानी, गैस संकट से जूझ रहे लोग ऐसे में शादी की तैयारियों पर असर पड़ रहा है और लो...