नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। मुस्लिम महिला के निकाह खत्म करने के अधिकार के तहत बेबी खान हिना ने अपने पति वस्सन खान को 'खुला' देने की घोषणा कर दी। हिना के अनुसार वह बेहद प्रताड़ित थीं। शादी को सात साल हो गए। उनमें से छह साल यातना के गुजरे हैं। उन्होंने बताया कि उनका निकाह सात अप्रैल 2019 को हुआ था। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों के चलते उन्होंने अपनी इच्छा से निकाह खत्म करने का फैसला लिया है। इसके लिए 20 नवंबर को पति को रजिस्टर्ड पोस्ट से खुलानामा भेजा है। बेबी खान हिना ने कुरआन की सूरह अल-बकरह की आयत 229 का हवाला देते हुए बताया कि मुस्लिम महिलाओं को भी निकाह खत्म करने का अधिकार दिया गया है। हिना की सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन ने बताया कि बेबी खान हिना ने सुलह के प्रयास भी किए थे। इसके लिए चार जुलाई और सात अग...