हरदोई, जुलाई 29 -- UP News: यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के सात महीने बाद पति ने पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके दो साढ़ुओं से अवैध संबंध थे। उधर, पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया है। उनके निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद पत्नी और दोनों नामजद साढ़ुओं पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ये मामला बिलग्राम क्षेत्र का है। पीड़ित युवक ने बताया किउसकी शादी बीते साल 2025 में 24 नवंबर हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे बीवी के व्यवहार पर संदेह होने लगा। छानबीन पर उसे पत्नी और उसके दो साढ़ुओं में अवैध संबंधों की जानकारी हुई। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।...