रामपुर, अप्रैल 13 -- शादी के महज सात दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला निवासी युवक और पड़ोस में रहने वाली युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी निगरानी कड़ी कर दी और घर से निकलना लगभग बंद करा दिया। परिजनों ने जल्दबाजी में युवती का रिश्ता तय कर उसकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक से कर दी।बताया जा रहा है कि युवती इस विवाह से संतुष्ट नहीं थी और अपने प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसने फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.