नई दिल्ली, मई 30 -- हमारे समाज में अक्सर लड़कियों की शादी को जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य मान लिया जाता है। हालांकि समय बदल रहा है और अब कई महिलाएं अपने करियर, सपनों और आर्थिक मजबूती को भी उतना ही महत्व दे रही हैं। इसी मुद्दे पर करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने कुछ ऐसी बातें साझा की हैं जो हर लड़की के लिए कारगर हो सकती हैं। उनका मानना है कि शादी किसी मजबूरी का नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर लिया गया फैसला होना चाहिए। इसके लिए भावनात्मक तैयारी के साथ-साथ करियर और आर्थिक सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने ऐसे तीन नियम बताए हैं जो शादी का फैसला लेने से पहले हर लड़की को जरूर ध्यान में रखने चाहिए।शादी करने से पहले लड़कियों के लिए रुजुता दिवेकर के ३ नियमपहले अपने करियर को मजबूत बनाएं रुजुता दिवेकर का कहना है कि शादी का फैसला तब लेना बेहतर होता है...