संतकबीरनगर, दिसम्बर 5 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में शादी को लेकर हुए विवाद में दो दिन पूर्व मनबढ़ों द्वारा एक युवक की पिटाई की घटना में पुलिस ने पुलिस ने चार हमलावर युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना के संबंध में पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी फैजान पुत्र शब्बीर ने बताया कि डिहवा गांव निवासी शहाबुद्दीन पुत्र इश्तियाक ने पूर्व में उसकी बहन से कोर्ट में शादी कर ली थी उसी बात को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते बीते 3 दिसम्बर की शाम को उक्त शहाबुद्दीन पुत्र इश्तियाक, सत्तार व गफ्फार पुत्रगण मुख्तार तथा सुफियान पुत्री इश्तियाक उसे गालियां देने लगे। जब वह गाली देने से मना किया तो वह जान से मार देने की धमकी देते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.