शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर बाईपास पर शुक्रवार रात बंद डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी शादी के लिए जीजा और दोस्त के साथ दिनेशपुर लड़की देखने गया था और वापस घर लौटते समय हादसा हो गया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सूरजफार्म थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी निवासी 30 वर्षीय सुखदेव विश्वास पुत्र उपेन्द्र विश्वास शुक्रवार को अपने जीजा खेड़ा, रुद्रपुर निवासी काला विश्वास और दोस्त सतनाम के साथ दिनेशपुर अपने लिए लड़की देखने गया था। रात लगभग साढ़े 10 बजे जीजा और दोस्त को रुद्रपुर छोड़ने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में रुद्रपुर बाईपास पर गौतमी हॉस्पिटल के सामने बाइक बंद डिवाइडर से टकरा गई। इससे सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.