भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। जिले में चोरियों का क्रम नहीं थम रहा है। शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये नकद एवं लाखों रुपये के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामला औराई थाना क्षेत्र के बनवारीपुर, महराजगंज गांव का है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त गांव निवासी संदीप कुमार मौर्या ने कहा कि घर में शादी पड़ी है। उसकी तैयारियों में पूरा परिवार जुटा है। ऐसे में नकद रुपया, आभूषणों को घरों में रखा गया है। 23 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला चटका दिया और अंदर घर में प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- बड़हरिया में बंधक बनाकर तीस लाख की संपत्ति चुराई कमरों के ताले को तोड़कर आलमारी एवं बाक्स में रखे सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी 24 अप्रैल की सुबह हो पाई। चोरों ने सोने की चेन, क...