अमरोहा, अप्रैल 26 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र से एक युवती के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। युवती अपने साथ शादी के लिए रखे एक लाख रुपये, जेवर और कपड़े भी ले गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी 20 अप्रैल को लापता हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के अनुसार, अपने साथ शादी के लिए रखे गए एक लाख रुपये नकद, जेवर और कपड़े भी ले गई है। पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...