देवघर, मई 11 -- सारठ, प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैजोर गांव निवासी ताजीम शेख ने पुत्री की शादी के लिए दिए पैसे वापस नहीं करने व मांगने पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

शादी का मामला जिक्र है कि नवंबर माह में पुत्री की शादी देवघर थाना के हिरना गांव निवासी आलम अंसारी के पुत्र इबरान अंसारी के साथ तय की था। शादी के खर्च के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए नकद दिया था परंतु बाद में इबरान अंसारी की दूसरे औरत के साथ अवैध संबंध रहने के कारण शादी से इंकार कर दिया गया।

पैसे की वापसी का निर्णय उसके बाद पंचायती के माध्यम से शादी के लिए दिए गए पैसे एक माह में वापस करने का फैसला हुआ। परंतु फैसले के महीनों बीतने के बावजूद आरोपियों द्वारा पैसे वापस नहीं किया गया। बार-बार पैसे की मांग करने पर कुछ दिनों पूर्व हिरना निवासी आलम अंसारी, इबरान अंसारी व...