शादी के लिए तैयार नहीं होने पर युवती को कर रहा ब्लैकमेल
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही युवक पर जबरन शादी का दबाव बनाने, ब्लैकमेल करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवा कोतवाली निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी आकाश वर्मा से पूर्व में बातचीत और जान-पहचान थी, लेकिन अब उसने उससे संबंध समाप्त कर लिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी लगातार उसपर शादी का दबाव बना रहा है। रिश्ता तय होने पर उसे तोड़वा देता है। विरोध करने पर पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता है।आरोप है कि 10 मई की रात आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए परिवार को धमकाया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती तथा उसके माता-पिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.