सहारनपुर, जुलाई 16 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो वेबसाइट के जरिए शादी के रिश्ते कराने के नाम पर लोगों को ठगी करते थे। आरोपियों ने एक कॉल सेंटर भी चला रखा था। आरोपी लड़कियों के फोटो भी लोगों को भेजते थे। रकम खाते में ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास लैपटॉप सहित तमाम उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि साइबर क्राइम के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को कोर्ट रोड स्थित गिल कॉलोनी में संचालित एक संदिग्ध कार्यालय की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक भवन की दूसरी मंजिल पर छापा मारा तो वहां कई कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए शादी के रिश्ते कराने के नाम पर लोगों से एक व्यक्ति बातचीत क...