औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- अंबा, संवाद सूत्र। रसोई गैस की आपूर्ति जारी रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए काफी मशक्कत और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह दैनिक रसोई का काम चल रहा है, लेकिन आगामी दिनों में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ऐसे अवसरों पर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है। परसा गांव के संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके घर अगले माह शादी है और गैस की उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण वे वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयले के उपयोग पर भी विचार कर रहे हैं। क्षेत्र में कई अन्य लोग भी आयोजनों के समय गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए विशेष अवसरों पर रसोई गैस की अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.