भभुआ, अप्रैल 30 -- बोले यात्री, ऑपरेटर को चाहिए लग्न में ज्यादा वाहनों का प्रबंध करें ऑटो में सीट से ज्यादा यात्रियों को बैठाकर यात्रा करने हो रही परेशानी (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शादी के मौसम में बसों की कमी पड़ जाने के कारण ऑटोवाले अधिक किराया वसूल रहे हैं। वह सामान्य से अधिक किराया मांग रहे हैं। इससे यात्रियों को यात्रा करने में न सिर्फ परेशानी हो रही है, बल्कि जेब ढीली हो रही है। यह भी पढ़ें- लग्न में बसों की बुकिंग से यात्री त्रस्त, ऑटो का ज्यादा किरायायात्री की मांग वैसे भी लग्न में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। यात्रियों हिमांशु शेखर व प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा कि ऑपरेटर को चाहिए कि विवाह के मौसम में अधिक बसों की व्यवस्था करके यात्रियों की यात्रा आसान बनाएं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को भी चाहिए ...