भभुआ, जून 4 -- भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने धरहरा गांव में चुपके से शादी रचा रहे दूल्हे को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दीपक कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी हीरालाल राम का पुत्र है। उन्होंने कहा कि लड़की भगाने के मामले को लेकर पीड़िता की मां द्वारा भभुआ थाना में पहले से आवेदन दिया गया था। बुधवार की रात्रि दीपक अपने गांव में ही लड़की के साथ शादी कर रहा था। लड़की की मां को इसकी सूचना मिली तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शादी के दौरान मंडप से लड़की को बरामद कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपितों ने घटना में संलिप्तता स्वीकारी (जोड़) एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने 36 घंटों में लूट कांड का उद्भेदन कर न सिर्फ बदमाशों को सावधान किया है, बल्कि आपराधिक घट...