शादी के मंडप में जीजा ने भर दी दुल्हन की मांग, दूल्हे का विवाह से इनकार; बिहार में गजब हुआ
एक संवाददाता, मई 17 -- बिहार के छपरा जिले में एक शादी के मंडप में चौंकाने वाली बात हो गई। दरअसल यहां मढ़ौरा में शनिवार को एक शादी समारोह उस वक्त एक अजीब मोड़ पर पहुंच गया, जब मंदिर परिसर में चल रही वैवाहिक रस्मों के बीच जलालपुर से यहां पहुचे दुल्हन के कथित जीजा ने अचानक उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया और दूल्हे ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जानकारी के अनुसार, नरहरपुर से बारात शिल्हौरी स्थित प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर पहुंची थी। शादी के लिए मंदिर की रसीद भी कट चुकी थी और दोनों पक्षों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की रस्मे चल रही थीं। उधर, मिर्जापुर से दुल्हन पक्ष के लोग भी दुल्हन के साथ मंदिर पहुंचे थे। स्थानीय पंडित विवाह की रस्मे संपन्न करा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.