गोंडा, सितम्बर 30 -- धानेपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर शादी के बीस साल बाद तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता शबनम के मुताबिक उसका मायका धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उज्जैनी कला के मजरा सांवल पुरवा में है। ‌शबनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले खोड़ारे थाना क्षेत्र के तिलाहवा, सीतारामपुर ग्रंट निवासी कमरुद्दीन पुत्र शेर अली खान के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। दूसरी महिला से भी उसने शादी कर रखी है। इसी बात का विरोध करने पर आए दिन पति उसे अपशब्द करते हैं। विवाहिता के मुताबिक बीते 28 सितंबर को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच उसका पति उसके पिता द्वारा उसकी शादी मे...